सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, महिला सहित दो घायल
थाना क्षेत्र के कोकिला चौक के समीप दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी व दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
बिस्फी. थाना क्षेत्र के कोकिला चौक के समीप दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी व दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों घायल को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्फी पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नूरचक निवासी मो इम्तियाज़ एक महिला सहित तीन लोग एक ही बाइक पर सवार होकर नूरचक से कमतौल जा रहे थे. जाने के क्रम में कोकिला पर एक अनियंत्रित बाइक सवार ने ठोकर मार दी. जिसमें एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं बाइक चालक की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अविनाश कुमार घटना स्थल पर पहुंच दोनों घायल को सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया. साथ ही शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया. दूसरी ओर इस घटना से परिजनों में शोक की लहर है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए