Madhubani News : स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एनएच 27 सिमरा के समीप स्कॉर्पियो की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

झंझारपुर. थाना क्षेत्र के एनएच 27 सिमरा के समीप स्कॉर्पियो की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान दरभंगा जिले के बहेरी थाना क्षेत्र स्थित हनुमान नगर निवासी शत्रुघ्न यादव के 33 वर्षीय पुत्र धनिक लाल यादव के रूप में हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. बताया जा रहा है कि धनिक लाल ससुराल लौकही गांव से अपने गांव हनुमान नगर जा रहा था. सिमरा गांव के समीप पहुंचते ही अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पीछे से बाइक में ठोकर मार दी. ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि धनिक लाल की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. पुलिस उसे अनुमंडल अस्पताल लाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. झंझारपुर थाना के एसआइ बिहारी आलम ने कहा कि रात लगभग 9 बजे की घटना है. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी थी. शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा गया. उसकी बाइक सुरक्षित रखी गयी है. मामले की सूचना परिजनों को दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन