Madhubani News : वज्रपात से युवक की मौत

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अंधरामठ थाना क्षेत्र के छिटही गांव में रविवार को वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

फुलपरास. अंधरामठ थाना क्षेत्र के छिटही गांव में रविवार को वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. उसकी पहचान छिटही निवासी दिलमोहन सदाय (47) के रूप में हुई. यह जानकारी अंधरामठ के प्रभारी थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि दिलमोहन सदाय बारिश के दौरान खेत में काम कर रहा था. इसी दौरान गरजते बादल के साथ हुई वज्रपात में मौत हो गयी. सूचना पर मृतक के परिजनों ने खेत से शव को घर पर लाकर इसकी सूचना अंधरामठ थाने की पुलिस को दी. इसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ वहां पहुंचकर घटना की जांच कर शव अपने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन