Madhubani News : करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के फुलहर पंचायत के पिपरौन - परसा गांव के बीच करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

हरलाखी. थाना क्षेत्र के फुलहर पंचायत के पिपरौन – परसा गांव के बीच करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान भोला महतो के 31 वर्षीय पुत्र राजेश महतो के रूप में हुई.

बताया जा रहा है कि राजेश अपने दरवाजे का सफाई कर रहा था. इसी क्रम में बिजली के पोल में प्रवाहित करेट की चपेट में आ गया. इलाज के लिए साहरघाट के एक निजी क्लिनिक ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इधर, मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. राजेश दो भाइयों में सबसे बड़ा था. सात वर्ष पूर्व शादी हुई थी. दो मासूम बच्चे आर्यन व आशु अब पिता की छाया से वंचित हो गया. घटना के बाद स्थानीय समाजसेवी डॉ. संतोष सिंह, मो. साहिल, लक्ष्मण कुमार समेत कई लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अगर स मय रहते बिजली विभाग सतर्क होता, तो यह हादसा नही होता. सभी ने पीड़ित परिवार को मुआवजा व आर्थिक सहायता देने का मांग विभागीय अधिकारियों से की है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही हरलाखी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जांच की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन