Madhubani News : बेनीपट्टी, बनकट्टा व तरैया में हर्षोल्लास के साथ हुई भगवान चित्रगुप्त क��� पूजा

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : बेनीपट्टी, बनकट्टा व तरैया में हर्षोल्लास के साथ हुई भगवान चित्रगुप्त क��� पूजा

विभिन्न गांवों में गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से की गयी.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. अनुमंडल मुख्यालय बेनीपट्टी के इंदिरा चौक के पास महेश भवन परिसर, बनकट्टा और मधवापुर प्रखंड के तरैया व मुखियापट्टी सहित विभिन्न गांवों में गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से की गयी. इन इलाके के कायस्थ टोले में चित्रगुप्त पूजा समिति के सदस्यों द्वारा पूजा स्थल को भव्य रूप से सजाया गया एवं भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर एक ही स्थान पर सामूहिक रूप से कलम, दवात और पुस्तक रखकर श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना की गयी. पूजा के लिए सुबह से ही गांव में काफी चहल-पहल दिखी. मुख्यालय बेनीपट्टी में कई वर्ष, बनकट्टा में 41 वर्ष और तरैया में वर्ष 2018 में स्थापित सामाजिक विकास की संस्था चित्रगुप्त सभा द्वारा हर साल चित्रगुप्त स्थान परिसर तरैया में भगवान चित्रगुप्त की भव्य पूजा की जाती रही है. मौके पर बेनीपट्टी में अधिवक्ता राजकुमार वर्मा उर्फ बच्चू बाबू, गणेश कुमार वर्मा, दिनेश कुमार वर्मा, शंकर कुमार वर्मा, संदीप वर्मा, राकेश रंजन, अमित रौशन, चेतन आनंद, मयंक शंकर, आनंद शंकर, बनकट्टा में प्रो. मदन कुमार कर्ण, सुनील कुमार, सुकेश कर्ण, विजय कर्ण, सुमन कर्ण, विक्की कर्ण, समीर कर्ण, सिद्धार्थ कुमार एवं तरैया मे पंडित रामदेव झा, पुजारी विवेक कुमार कर्ण, अध्यक्ष मनीष कुमार कर्ण कोषाध्यक्ष मंजीत कुमार लाल, सचिव प्रवीण विश्वबंधु, उज्ज्वल कर्ण, मंजीत लाल कर्ण, रंजित कुमार कर्ण, संजीत कुमार, दिव्यांशु कर्ण, रोहित कर्ण, इशू, रिशु, अमरेश कर्ण, राहुल कर्ण, रोहित कुमार कर्ण, उदय कुमार कर्ण, अमरेश लाल कर्ण व नरेश लाल कर्ण सहित चित्रांश समुदाय के लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन