Madhubani News : रेडक्रॉस का कार्य सराहनीय : जिलाधिकारी

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

रेडक्रॉस कार्यालय में गुरुवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. रेडक्रॉस कार्यालय में गुरुवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया. मौके पर डीएम सह रेडक्रॉस के अध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा, रेडक्रॉस के सचिव डॉ. गिरीश पांडेय, उदय जायसवाल, प्रो. नरेंद्र नारायण सिंह निराला, डॉ. लंबोदर, डॉ. विनय विश्वबंधु सहित कई गणमान्य लोगों ने रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी डूआंट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि आपदा के समय मधुबनी रेडक्रॉस का कार्य सराहनीय रहा है. जिले में बाढ़ व भूकंप के दौरान रेडक्रॉस मधुबनी आगे बढ़कर पीड़ित लोगों की मदद करने पंहुच जाता है. डीएम ने कहा कि अब रेडक्रॉस मधुबनी को एक नयी जिम्मेदारी दी जा रही है कि वे जल संरक्षण के कार्य में आगे बढ़कर आएं. रेडक्रॉस की की ओर सेशहर में बन रहे बड़े-बड़े मकान में वर्षा जल संरक्षण के उपाय एवं सोख्ता निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करे. रेडक्रॉस युद्ध क्षेत्रों में अपनी भूमिका के लिए विश्व में अपनी अलग पहचान रखता है. रेडक्रॉस के सचिव डॉ. गिरीश पांडेय ने कहा कि रेडक्रॉस की स्थापना 8 मई 1863 को स्विटजरलैंड के व्यवसायी हेनरी डुआंट ने किया था. उस समय से लगातार पीड़ित मानवता की सेवा करता आ रहा है. रेडक्रॉस अपने अस्पताल के माध्यम से भी पीड़ित मरीज का इलाज मुफ्त में करता है. मौके पर वक्ताओं ने रेडक्रॉस द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्य की चर्चा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन