Madhubani News : राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर चले जाने से कामकाज हो रहा प्रभावित

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ पटना के आह्वान पर 7 मई से खजौली अंचल के सभी नव नियुक्ति राजस्व कर्मचारी 17 सूत्री मांगें पूरी कराने क लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं.

विज्ञापन

खजौली. बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ पटना के आह्वान पर 7 मई से खजौली अंचल के सभी नव नियुक्ति राजस्व कर्मचारी 17 सूत्री मांगें पूरी कराने क लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. पंचायत के लोग कार्य के लिए अंचल कार्यालय में भटक रहे है. नव नियुक्त राजस्व कर्मचारी आशीष देव ने बताया कि नव नियुक्ति राजस्व कर्मचारियों को गृह जिला में पदस्थापना किया जाए. सभी राजस्व कर्मचारी को कार्य एवं योग्यता के आधार पर वेतन सुधार करते हुए वेतन 1900 के स्थान पर 2800 करने की मांग की. राजस्व कर्मचारियों को अतिरिक्त पंचायतों का प्रभार हटाते हुए अन्य किसी कार्य में नहीं लगाया जाए. सभी पंचायत के लिए राजस्व कर्मचारियों के रिक्त पदों का यथा शीघ्र भरा जाए. राजस्व कर्मचारी को सुरक्षा एवं सम्मान की गारंटी सुनिश्चित की जाए. राजस्व कर्मचारियों को बायोमैट्रिक प्रणाली से उपस्थिति बनाने से मुक्त करने की मांग शामिल है. नव नियुक्ति राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने पर दतुआर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य श्रीनाथ नाग मणि ने बताया कि अंचल कार्यालय में राजस्व से संबंधित सभी कार्य पूर्णतः ठप हो गया है. कहा कि भीषण गर्मी में अंचल क्षेत्र के दूर दराज पंचायत से दर्जनों पुरुष, महिलाएं एवं किसान, छात्र-छात्रा दाखिल खारिज, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण सहित अन्य कार्य के लिए आते है. राजस्व कर्मचारी आशीष देव कुमार, अरविंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, कमलेश माझी एवं रूपा कुमारी ने बताया कि जब तक हमारी मांग सरकार पूरा नहीं करती है तब तक हड़ताल पर डटे रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन