Madhubani News : महिलाओं को परिवार नियोजन की दी जानकारी

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 12 Sep 2025 10:02 PM

विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को परिवार नियोजन पखवाड़ा मेला का उद्घाटन सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतिंद्र नारायण, डॉ. शाहिद एकवाल, डॉ. शत्रुघ्न कुमार एवं डॉ.तारकेश्वर प्रसाद, हेल्थ मैनेजर अर्चना भट्ट ने किया.

विज्ञापन

खजौली. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को परिवार नियोजन पखवाड़ा मेला का उद्घाटन सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतिंद्र नारायण, डॉ. शाहिद एकवाल, डॉ. शत्रुघ्न कुमार एवं डॉ.तारकेश्वर प्रसाद, हेल्थ मैनेजर अर्चना भट्ट ने किया. फार्मासिस्ट उमेंद्र कुमार ने महिलाओं के बीच परिवार नियोजन के अस्थाई साधन से संबंधित सामग्री कंडोम, कॉपर – टी, अंतरा, माला डी सहित अन्य संसाधनों का वितरण किया. सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि यह गर्भ निरोधक का आधुनिक एवं सुरक्षित और दीर्घकालीन अस्थाई साधन है. महिलाएं इसे आसानी से अस्पताल से प्राप्त कर सकती है. उन्होंने कहा कि अतरा इंजेक्शन 3 महीने तक गर्भ धारण रोकने में सक्षम है. यह पूरी तरह से सुरक्षित है. वहीं, हेल्थ मैनेजर अर्चना भट्ट ने कहा कि महिलाओं को परिवार नियोजन करने के लिए जागरूक किया गया. उन्होंने कहा कि कोई भी महिला परिवार नियोजन ऑपरेशन को अपनाने के लिए इच्छुक है. लेकिन उसका शरीर ऑपरेशन लिए सक्षम नहीं है तो ऐसी महिला को वैकल्पिक व्यवस्था कंडोम, कॉपर् टी, छाया, अंतरा समेत अन्य उपायों को अपनाने की सलाह दी. मौके पर काउंसलर पिंकी कुमारी, एएनएम रानी कुमारी, माला कुमारी, पल्लवी कुमारी, उमेंद्र कुमार, कालीचरण झा, बबलू कुमार, राजन प्रसाद रजत सहित सभी कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन