ePaper

Madhubani News : समृद्ध सम्मान से सम्मानित हुए विक्की मंडल

Updated at : 02 May 2025 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : समृद्ध सम्मान से सम्मानित हुए विक्की मंडल

अयाची नगर युवा फाउंडेशन के संस्थापक विक्की मंडल को रक्तदान के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए समृद्धि सम्मान से सम्मानित किया गया है.

विज्ञापन

झंझारपुर. अयाची नगर युवा फाउंडेशन के संस्थापक विक्की मंडल को रक्तदान के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए समृद्धि सम्मान से सम्मानित किया गया है. उन्हें यहां सम्मान सामाजिक एवं ब्लड कैंप में रक्तादान के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया. मुजफ्फरपुर शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में समृद्धि फाउंडेशन की ओर से उन्हें प्रमाण पत्र, मोमेंटो एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. विदित हो कि विक्की मंडल और उनकी टीम द्वारा अभी तक सैकड़ों लोगों को निःशुल्क ब्लड उपलब्ध कराया गया. सम्मान मिलने पर धीरज कुमार लाभ, कृष्ण कांत मंडल, अमोल झा ने उन्हें बधाई व शुभकामना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन