ePaper

Madhubani News : अनुमंडल स्तरीय निगरानी सह अनुश्रवण समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

Updated at : 22 Nov 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : अनुमंडल स्तरीय निगरानी सह अनुश्रवण समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम शारंग पाणि पांडेय की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय निगरानी सह अनुश्रवण समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम शारंग पाणि पांडेय की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय निगरानी सह अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. बैठक में सदस्य बचनू मंडल ने बताया कि बेनीपट्टी अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति के सदस्यों का सदैव सकारात्मक और सुधारात्मक सुझाव रहता है, जिस पर अध्यक्ष त्वरित कार्रवाई करते हैं. वहीं, सदस्य सुजीत कुमार झा ने बताया कि ब्रह्मपुरा पंचायत का एक ऐसा महादलित टोला है, जहां बहुत से परिवार का राशन कार्ड इसलिए नहीं बन पा रहा है क्योंकि उनके पास आधार कार्ड नही है. उन्होंने एसडीएम से आग्रह किया कि संबंधित टोला के लोगों का शत प्रतिशत आधार कार्ड बने इसकी व्यवस्था की जाए. उन्होंने गैस डिलेवरी वाहन पर वजन करने वाली मशीन रखने एवं ग्राहक को तौलकर देने की मांग की. सदस्य मदन लाल कर्ण, जय सुंदर मिश्र और प्रेमशंकर राय ने बताया कि वर्तमान में जनवितरण व्यवस्था पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित हो रही है. सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सुजीत कुमार झा के प्रस्ताव पर शीघ्र आधार कार्ड बनाने के लिए पहल करने का अनुरोध किया. मौके पर बेनीपट्टी एमओ रोहित रंजन झा, मधवापुर एमओ श्रीकांत कुमार, बेनीपट्टी के सहायक गोदाम प्रबंधक रामबालक, मधवापुर की एजीएम शिल्पी गांधी व एडीएसओ राजकुमार झा समेत अन्य लोग भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन