Madhubani News : पांच दिवसीय भारत स्काउट एंड गाइड्स का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

टेकनाथ प्लस टू उच्च विद्यालय कपिलेश्वर स्थान में पांच दिवसीय भारत स्काउट और गाइड की ओर से आयोजित प्रथम सोपान कार्यक्रम का समापन किया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. टेकनाथ प्लस टू उच्च विद्यालय कपिलेश्वर स्थान में पांच दिवसीय भारत स्काउट और गाइड की ओर से आयोजित प्रथम सोपान कार्यक्रम का समापन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल और रहिका प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रभाष ठाकुर, प्रबंध समिति सदस्य प्रभात रंजन के द्वारा विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर उदघाटन किया गया. विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बीच शारीरिक, मानसिक, नैतिक, आध्यात्मिक व शैक्षणिक विकास कर देश का सुयोग्य नागरिक तैयार करना है. संस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चों को चरित्रवान, निष्ठावान, अनुशासित, परोपकारी एवं सत्यवादी बनाना है. वहीं विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. सुरेश प्रसाद ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है. इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ सुरेश प्रसाद एवं विद्यालय के सभी गणमान्य शिक्षक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अरविंद कुमार और शारीरिक शिक्षा शिक्षक जितेश कुमार, अमित कुमार चौधरी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन