Madhubani News : पूर्व जिला परिषद सदस्य के घर से चोरी, लाखों का सामान गायब

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

. जिले के पूर्व जिला परिषद सदस्य और बिहार प्रदेश जनता दल (यू) अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मो. जहांगीर अली के घर में दिनदहाड़े चोरी होने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

मधुबनी. जिले के पूर्व जिला परिषद सदस्य और बिहार प्रदेश जनता दल (यू) अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मो. जहांगीर अली के घर में दिनदहाड़े चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर मो. जहांगीर अली ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें कहा गया है कि स्टेडियम रोड स्थित उनके आवास पर चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली. चोरों ने घर के सभी कमरों, ट्रंक और दरवाजों के ताले तोड़ डाले. घर में रखे कीमती सामान, आभूषण सहित अन्य समान कुल करीब आठ से नौ लाख का सामान ले गया. नगर थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने कहा कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन