मधुबनी: परकौली में तेजस्वी का बड़ा ऐलान, रौशन के परिवार को 1.5 लाख मदद और बहन को नौकरी का भरोसा

Updated:
विज्ञापन

बंधाते पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने बेनीपट्टी के परकौली गांव पहुंचकर मृतक रौशन यादव के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिवार को 1.5 लाख रुपये की आर्थिक मदद और मृतक की बहन को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया. तेजस्वी ने पुलिस और जेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए न्याय का वादा किया.

विज्ञापन

Madhubani News: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार शाम बेनीपट्टी प्रखंड के परकौली गांव पहुंचे और मृतक रौशन यादव के परिजनों से मुलाकात की. करीब 40 मिनट तक गांव में रहे तेजस्वी ने लगभग आधे घंटे तक रौशन की मां, बहन और अन्य परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली. परिजनों ने जेल भेजे जाने से लेकर जेल में मौत और पोस्टमार्टम तक की पूरी घटना बताते हुए न्याय की गुहार लगाई.

आपके शहर में

विज्ञापन
फोटो :- बेनीपट्टी के परकौली गांव में मृतक रौशन के परिजनों से बात कर घटना क्रम की जानकारी लेते व ढांढस बंधाते पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव | Prabhat Khabar Network
गांव में मृतक रौशन के परिजनों से बात कर घटना क्रम की जानकारी लेते हुए

परिजनों ने पुलिस और जेल प्रशासन पर उठाए सवाल

मृतक के परिजनों ने तेजस्वी यादव को पुलिस कार्रवाई और जेल प्रशासन से जुड़ी पूरी जानकारी दी. परिजनों ने रहिका थाना पुलिस और जेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले में न्याय की मांग की.

तेजस्वी के पहुंचते ही परिजन भावुक होकर रोने लगे. मौजूद लोगों ने उन्हें समझाकर शांत कराया. तेजस्वी यादव ने परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए उनकी लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिया.

तेजस्वी बोले- पुलिस से हर सवाल का लिया जाएगा जवाब

परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि मामले में जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस से हर सवाल का जवाब लिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर बिहार के डीजीपी से बातचीत की जा रही है. साथ ही एक वरिष्ठ अधिवक्ता से कानूनी सलाह भी ली जा रही है. तेजस्वी ने कहा कि पटना में भी न्याय की लड़ाई शुरू कर दी गई है.

लालू यादव ने भेजी 1.5 लाख रुपये की मदद

तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू यादव की ओर से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के लिए 1.5 लाख रुपये भेजे गए हैं. उन्होंने कहा कि यह राशि परिजनों को सौंप दी गई है.

उन्होंने यह भी कहा कि मृतक की बहन ममता को मधुबनी मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने की दिशा में प्रयास किया जाएगा.

सांसद के नहीं पहुंचने पर तेजस्वी ने उठाया सवाल

तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसे दुखद समय में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए स्थानीय सांसद को भी पहुंचना चाहिए था. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि गरीब परिवारों की परेशानी में उनका साथ देने वाला कौन है.

उन्होंने कहा कि राजद गरीब और वंचित लोगों की आवाज उठाता रहा है और आगे भी उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगा. तेजस्वी ने लोगों से अपना आशीर्वाद बनाए रखने की अपील भी की.

तेजस्वी को देखने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने लगाए नारे

नेता प्रतिपक्ष के पहुंचने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक परकौली पहुंच गए. समर्थकों ने बीच-बीच में नारेबाजी कर तेजस्वी यादव का स्वागत किया.

मौके पर पूर्व विधायक रामाशीष यादव, राजद नेत्री रेणु देवी, गायत्री देवी, सरपंच प्रमिला देवी, ओम प्रकाश यादव समेत राजद के कई नेता, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसके बाद तेजस्वी यादव अपने काफिले के साथ रहिका की ओर रवाना हो गए.

यह भी पढ़ें:नेपाल से भटककर पहुंचा गैंडा, ड्रोन ने खोजी लोकेशन, गांव में दहशत का माहौल


विज्ञापन
Dhananjay Kumar Dhir

लेखक के बारे में

By Dhananjay Kumar Dhir

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन