पुराना जर्जर थाना छूटा, नए आदर्श भवन में पहुंची खिरहर पुलिस, गृहप्रवेश पर दिखी भव्यता
नए थाना का गृहप्रवेश के अवसर पर मौजुद एएसपी व अन्य
खिरहर थाना अब अपने नए, अत्याधुनिक आदर्श भवन से संचालित होगा. पुराने जर्जर भवन से मुक्ति पाकर पुलिस विभाग ने स्थानीय पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में यह अहम कदम उठाया है. नए भवन में गृहप्रवेश और पूजा-अर्चना के बाद विधिवत संचालन शुरू हो गया है.
Madhubani News: स्थानीय पुलिसिंग को अधिक सुदृढ़, प्रभावी और जनसुविधायुक्त बनाने की दिशा में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाया है. वर्षों से बौरहर चौक पर सिंचाई विभाग की जमीन में संचालित खिरहर थाना अब हिसार सीमा क्षेत्र स्थित नवनिर्मित अत्याधुनिक आदर्श थाना भवन में शिफ्ट हो गया है. गुरुवार को नए भवन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गृहप्रवेश एवं पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद थाना का विधिवत संचालन शुरू कर दिया गया.
आपके शहर में
Harlakhi News: नए आदर्श भवन में हुआ खिरहर थाना का गृहप्रवेश
नवनिर्मित थाना भवन में पंडितों ने वैदिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना कर गृहप्रवेश कराया. धार्मिक अनुष्ठान के बाद पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नए भवन का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया.
एसएसपी ने कहा- पुलिस कर्मियों को मिलेगा बेहतर माहौल
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मधुबनी के एसएसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि सर्वसुविधायुक्त नए भवन में थाना शिफ्ट होने से पुलिसकर्मियों को काम करने का बेहतर और सकारात्मक माहौल मिलेगा. इससे पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी.
उन्होंने कहा कि नए भवन से आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई अधिक तत्परता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ करने पर भी जोर दिया जाएगा.
विधायक ने नए थाना भवन को बताया बड़ी सौगात
हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर ने स्थानीय लोगों को नए थाना भवन के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक आदर्श थाना भवन क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात है. इससे आम नागरिकों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मिलेगी और फरियादियों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी.
पुराने जर्जर भवन से मिली राहत
वर्षों से बौरहर चौक स्थित पुराने भवन में संचालित थाना अब नए भवन में पहुंच गया है. नए भवन के शुरू होने से पुलिसकर्मियों के साथ आम लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है. बेहतर आधारभूत संरचना के कारण पुलिसिंग और शिकायत निवारण की प्रक्रिया अधिक प्रभावी होने की संभावना है.
कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़, एएसपी रश्मि कुमारी, सर्किल इंस्पेक्टर अवधेश कुमार, बीडीओ रविशंकर पटेल, सीओ रीना कुमारी, मुखिया रेखा देवी, अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार, एसआई नीरज कुमार, संतोष कुमार, पूर्व प्रमुख राजेश कुमार पांडेय, राकेश कुमार पांडेय, निशांत कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे.
कार्यक्रम के अंत में थानाध्यक्ष शुभम कुमार शर्मा ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया.
यह भी पढ़ें: नेपाल से भटककर पहुंचा गैंडा, ड्रोन ने खोजी लोकेशन, गांव में दहशत का माहौल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए