स्टेशनरी दुकान में लगाई आग, नुकसान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jul 2024 10:22 PM

विज्ञापन

अंचल के देपुरा गांव में बुधवार की रात असमाजिक तत्वों ने केके इंटरप्राईजेज स्टेशनरी दुकान में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. अंचल के देपुरा गांव में बुधवार की रात असमाजिक तत्वों ने केके इंटरप्राईजेज स्टेशनरी दुकान में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. इससे 50 हजार रुपये नगदी सहित लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया. दुकानदार कौशल कुमार झा ने कहा कि रात में दुकान बंद कर घर चले गये. गुरुवार सुबह में जब दुकान पहुंचने पर दुकान में रखा सामान जला मिला. बताया कि 50 हजार रुपये नकदी, पतंजलि की एक पेटी घी, एक पेटी काजू, तेल, रिफाइन व रेडीमेड भुजिया और नमकीन के पैकेट सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आकर जांच पड़ताल की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन