Madhubani News : ऑल राउंडर आयुष के नेतृत्व में श्यामल सिन्हा अंडर 16 जिला क्रिकेट टीम की घोषणा

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

श्यामल सिन्हा अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑलराउंडर कप्तान आयुष राज के नेतृत्व में मधुबनी जिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गयी है.

विज्ञापन

मधुबनी. बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में जानकी स्टेडियम में मिथिला जोन के श्यामल सिन्हा अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑलराउंडर कप्तान आयुष राज के नेतृत्व में मधुबनी जिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दिया गया है. मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष मिहिर चन्द्र झा ने बताया कि टीम में कप्तान आयुष राज, उप कप्तान उज्ज्वल राज, उत्तम भारद्वाज, ऋतिक कुमार, सचिन कुमार, सापेक्ष संजय, अभिनव भारद्वाज, शिवम कुमार, कुमार संघर्ष सिद्धि, रिशु राज, अभिनव राज, कृष कुमार, शशांक गुप्ता, अनुज कुमार सिंह और सत्यम कुमार शामिल हैं. मिहिर चंद्र झा ने बताया कि मधुबनी जिला क्रिकेट टीम का पहला उद्घाटन मैच 6 मई को मधुबनी बनाम सीतामढ़ी, दूसरा मैच 7 मई को मधुबनी बनाम शिवहर, तीसरा मैच 12 मई को मधुबनी बनाम मुजफ्फरपुर और चौथा मैच मधुबनी बनाम दरभंगा टीम के बीच होगा. संजीव कुमार सिंह को टीम का मैनेजर व कोच बनाया गया है. मधुबनी की टीम 5 अप्रैल सोमवार को सीतामढ़ी के लिए मधुबनी रेलवे स्टेशन से दिन के 1 बजे प्रस्थान करेगी. जिला क्रिकेट संघ के ओंकार नाथ झा, मिहिर चन्द्र झा, कालीचरण, वसुंधरा कुमारी, जितेन्द्र किशोर, सेलेक्शन कमिटी के चेयरमेन संतोष कुमार झा, ओम शुभांगम पुष्पक, संजीव कुमार सिंह,अनिल कुमार सोनू, अरुण कुमार, राजेश कुमार, अजय कुमार झा, ललित झा, विजय कुमार भोला, आलोक तिवारी सहित अन्य ने टीम को शुभकामना दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन