Madhubani News : एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक में मतदाता सूची पर की चर्चा

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसडीम कुमार गौरव ने राजनीतिक दल व उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

झंझारपुर. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसडीम कुमार गौरव ने राजनीतिक दल व उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. पिछले एक माह में मतदाता सूची में जोड़े गए नाम एवं विलोपन के संबंध में सभी राजनीतिक दलों और प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया. एसडीएम ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि सभी दल सजगता पूर्वक अपने-अपने क्षेत्र में मतदाता सूची को ठीक प्रकार से अध्ययन कर लें. ताकि किसी योग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत होने से नहीं छूटे. विशेष कर उन लोगों का जिन्हें 18 वर्ष आयु के युवा महिला एवं जनप्रतिनिधियों का नाम किसी भी परिस्थिति में मतदाता सूची के पंजीकृत होने से वंचित नहीं रहे. वैसे योग्य व पात्र लोगों का नाम शामिल रहना चाहिए. एसडीएम ने यह भी कहा कि विलोपित किए गए मतदाता के बारे में ठीक प्रकार से जांच कर लें, कि कहीं योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से विलोपित तो नहीं हो गया है. अगर कहीं ऐसी कोई नाम नजर आती है तो तुरंत इसकी सूचना बीएलओ तथा निर्वाचन कार्य में लगे लोगों को देते हुए नाम पंजीकृत करा लें. एसडीएम ने कहा कि अपने स्तर से यह प्रयास करें कि किसी भी विवाहित अथवा 18 साल की बच्चियों का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत होने से वंचित न रहे. उन्होंने राजनीतिक दलों को पूरी मुस्तैदी से सूची का अध्ययन करने के कार्यों का अनुसरण करना आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन