आंधी में डब्लूपीयू भवन के छत का चदरा उड़ा

संत नगर पंचायत में डब्लूपीयू भवन का छत उड़ गया. छत पर लगे एस्बेस्टस टूट गये. कई एस्बेस्टस फट गए.
झंझारपुर. संत नगर पंचायत में डब्लूपीयू भवन का छत उड़ गया. छत पर लगे एस्बेस्टस टूट गये. कई एस्बेस्टस फट गए. निर्माणकर्ता संवेदक पंचायत सचिव रामनारायण राम ने बताया कि कचरा निस्तारण के लिए 7.47 लाख की लागत से भवन का निर्माण अंतिम चरण में था. पूरा भवन बन चुका था. फर्श बाकी था. जिसके कारण यह हस्तगत नहीं हुआ था. स्थल पर मौजूद अनिल चौधरी एवं भवन प्रसाद ने बताया कि लगभग डेढ़ लाख रुपए का छत पर लगाया चदरा क्षतिग्रस्त हो गया. पंचायत के मुखिया आरती देवी ने बताया कि क्षतिग्रस्त हुए छत को पुनः ठीक किया जा रहा है और आपदा से हुए हानि की सूचना भी संबंधित विभाग को दी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










