Madhubani News : प्रसूता की मौत होने पर जाम की सड़क, नर्सिंग होम में तोड़फोड़

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 28 Sep 2025 9:53 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जय भवानी स्वास्थ्य सेवा में प्रसूता की मौत पर परिजनों ने खूब बबाल काटा.

विज्ञापन

झंझारपुर. थाना क्षेत्र के जय भवानी स्वास्थ्य सेवा में प्रसूता की मौत पर परिजनों ने खूब बबाल काटा. गुस्साए परिजनों व आम लोगों ने मोहना- कैथिनियां मुख्य सड़क को जाम कर विरोध जताया. साथ ही नर्सिंग होम में उत्पात मचाया. नर्सिंग होम में फर्नीचर को तोड़ दिया. मृतका नगर परिषद वार्ड 16 निवासी विजय पासवान की 19 वर्षीय पत्नी सपना देवी है. सपना को प्रसव पीड़ा के बाद अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अत्यधिक रक्तस्राव हो जाने पर अस्पताल के चिकित्सक ने गंभीर हालत में रेफर कर दिया, लेकिन परिजन डीएवी के समीप के नर्सिंग होम में भर्ती कराया. इसके बाद ऑपरेशन कर बच्चे का जन्म हुआ. नवजात को आरएस स्थित एक बच्चे के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. और जच्चा की स्थिति नाजुक रहने के कारण दरभंगा रेफर कर दिया. दरभंगा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इधर, सड़क जाम कर रहे लोगों का आक्रोश था कि नर्सिंग होम के चिकित्सकों ने लापरवाही से उनके परिजन/पुत्री का ऑपरेशन किया और उसकी मौत हो गई. सपना देवी का नैहर बलभद्रपुर गांव में है. स्थानीय होने के कारण काफी लोग पहुंच चुके थे. कई लोग स्वास्थ्य सेवा में सुधार की बात कर रहे थे कई लोग ऐसे लापरवाह नर्सिंग होम के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे थे. जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गयी. आरएस थाना का यह क्षेत्र था. एसडीएम कुमार गौरव, एसडीपीओ सुबोध कुमार सिंह, आरएस थाना अध्यक्ष माया कुमारी, सर्किल इंस्पेक्टर बी के बृजेश, झंझारपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल जाम स्थल पर पहुंचे थे.इन्हें भी पीड़ित पक्ष का आक्रोश झेलना पड़ा. लगभग डेढ़ घंटे के बाद मृतका की मां सेहेनता देवी ने अपनी बेटी का लाश बीच सड़क से ले जाकर नर्सिंग होम के कैंपस में रखा और यातायात चालू कराया. समाचार प्रेषण तक लाश अस्पताल के बाहर कैंपस में रखी हुई थी. शासन प्रशासन वेटिंग मोड में है. किसी भी विधि व्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बल मौजूद है. एसडीपीओ सुबोध कुमार ने कहा कि अभी तक उन्हें पीड़ित पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं मिला है. कार्रवाई के लिए आवेदन का इंतजार किया जा रहा है. फिलहाल अस्पताल प्रबंधन से पीड़ित पक्ष के कुछ लोग वार्ता भी कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन