पीएम के कार्यक्रम स्थल व हैलीपेड की सफाई की जिम्मेवारी नप के इओ को

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

चिह्नित स्थल की साफ- सफाई की जिम्मेवारी नगर परिषद झंझारपुर के कार्यपालक पदाधिकारी को दी है.

विज्ञापन

मधुबनी. डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिले में निर्धारित कार्यक्रम के लिए चिह्नित स्थल की साफ- सफाई की जिम्मेवारी नगर परिषद झंझारपुर के कार्यपालक पदाधिकारी को दी है. डीएम ने कहा है कि पुलिस अधीक्षक ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड एवं आसपास के क्षेत्रों का समतलीकरण एवं साफ-सफाई करने का निर्देश दिया है. पत्र में यह कहा गया है कि पूर्व में देखा गया है कि सभा स्थल की साफ-सफाई नहीं होने के कारण वहां पर उपलब्ध ईंट, पत्थर से ही कार्यक्रम में असामाजिक तत्वों द्वारा व्यवधान डालने की कोशिश की जाती रही है. कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद झंझारपुर को डीएम ने निर्देश दिया है लोहना पंचायत के भैरव स्थान थाना के निकट निर्धारित प्रधानमंत्री का कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई कार्यक्रम से दो दिन पूर्व अपनी उपस्थिति में कराएं. साथ ही सभी निर्धारित स्थलों पर कार्यक्रम की समाप्ति तक निगरानी रखें. ताकि निर्धारित स्थल पर साफ-सफाई की स्थिति यथावत बनी रहे. साथ ही निर्धारित स्थल के मूल स्वरूप में कोई परिवर्तन नहीं करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन