Madhubani News : बेनीपट्टी में राष्ट्रीय लोक अदालत में पांच दर्जन से अधिक मामलों का हुआ निबटारा

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : बेनीपट्टी में राष्ट्रीय लोक अदालत में पांच दर्जन से अधिक मामलों का हुआ निबटारा

बेनीपट्टी व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को अनुमंडल विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के सदस्य सचिव के निर्देश पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नयी दिल्ली के आदेशानुसार बेनीपट्टी व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को अनुमंडल विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ. राष्ट्रीय लोक अदालत में दो पीठों का गठन किया गया था. जहां न्यायाधीशों की मौजूदगी में मामलों की सुनवाई कर आपसी सुलहनामे के आधार पर मामले का निबटारा किया गया. पहले पीठ में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी मनीष राय एवं अधिवक्ता सदस्य विभूति नाथ झा तथा द्वितीय पीठ में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मनीष रंजन एवं अधिवक्ता सदस्य रामभरोस यादव शामिल थे. इस दौरान न्यायाधीशों ने कहा कि 1995 में उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार इस अदालत का गठन किया गया था. सुलहनीय वादों का निपटारा कर लोगों को सरल, सुलभ, सस्ता व त्वरित न्याय दिलाने के लिये राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है. लोक अदालत में 783 मामला रखा गया. जिसमें से 150 मामलों का निबटारा कर 4 लाख 64 हजार 500 का रिकवरी किया गया. वहीं बैंक के मामलों में 1895 मामलों में 195 मामलों का निबटारा कर 94 लाख 13 हजार 934 रुपये का समझौता राशि के साथ निबटारा किया गया. बीएसएनल के 125 मामलों में से 6 मामलों का निबटारा कर 5 हजार 500 रुपये वसूले गये. मौके पर विधिक सेवा समिति के मो. सलमान, प्रभारी प्रशासन अशोक ठाकुर के अलावे विभिन्न बैंक व प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन