Madhubani News : राहुल गांधी की संभावित यात्रा के लिए दिल्ली से टीम पहुंची झंझारपुर, कई स्थानों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : राहुल गांधी की संभावित यात्रा के लिए दिल्ली से टीम पहुंची झंझारपुर, कई स्थानों का किया निरीक्षण

राहुल गांधी की आगामी 15 अगस्त के बाद संभावित यात्रा को लेकर झंझारपुर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

विज्ञापन

लखनौर / झंझारपुर : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी की आगामी 15 अगस्त के बाद संभावित यात्रा को लेकर झंझारपुर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इस यात्रा की तैयारी के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है. इसी क्रम में राहुल गांधी की टीम के दो सदस्य मुकेश कुमार और सुशांत मिश्रा दिल्ली से झंझारपुर पहुंचे. उन्होंने फुलपरास से लेकर सकरी तक कई महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया. जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी की यह यात्रा कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल होते हुए मधुबनी जिले के एनएच-27 से होकर गुजरेगी. कांग्रेसी नेता भास्कर चौधरी ने बताया कि झंझारपुर में प्रस्तावित यात्रा रुट मोहना जीरो माइल से शुरु होगा. राम चौक, कन्हौली होते हुए एनएच-27 तक जाएगी. इस दौरान कन्हौली में स्थित मखाना प्रोसेसिंग यूनिट का भी निरीक्षण किया जाएगा. पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, भास्कर चौधरी, प्रशांत कुमार समेत कई कांग्रेस नेताओं ने टीम के साथ यात्रा मार्ग की समीक्षा की. स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संभावित यात्रा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन