Madhubani News : भगवान परशुराम की जयंती की तैयारी जोरों पर

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

भगवान परशुराम विचार मंच के तत्वावधान में आगामी 30 अप्रैल को शहर में परशुराम जयंती मनायी जाएगी.

विज्ञापन

मधुबनी. भगवान परशुराम विचार मंच के तत्वावधान में आगामी 30 अप्रैल को शहर में परशुराम जयंती मनायी जाएगी. इसकी तैयारी जोरों पर है. इस बात का जानकारी भगवान परशुराम विचार मंच के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र झा ने दी. बताया कि परशुराम जयंती में ब्राह्मण समाज के विभिन्न जिलों के लोग भाग लेंगे. अधिक से अधिक लोग भाग लें इसके लिये लोगों को गांव गांव जाकर आमंत्रित किया जा रहा है. उम्मीद है कि कम से कम एक हजार से अधिक लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. प्रकाश चंद्र झा ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श को अपनाते हुए समाज की एकजुटता का संकल्प लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम सदैव सत्य-धर्म को आगे बढ़ाते रहे हैं. सामाजिक बनावट में उनके विचारों को अपनाया जाना चाहिए. जयंती पर भगवान परशुराम के प्रति समर्पित कई प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे. पारित प्रस्ताव में भगवान परशुराम के नाम पर समाज सेवा से जुड़ी योजनाओं को शामिल किया जाएगा. भगवान परशुराम के आदर्श को समाज के लोगों को अपनाने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के अवतार माने जाते हैं. धरती पर हो रहे अन्याय, अधर्म और पाप कर्मों का विनाश करने के लिए उनका जन्म हुआ था. उन्हें सात चिरंजीव पुरुषों में एक माना जाता है. वे भगवान शिव की कठोर साधना कर भगवान भोले को प्रसन्न किया था. जिसके बाद उन्होंने उन्हें कई अस्त्र-शस्त्र प्रदान किया था. जिसमें से एक परशु यानी फरसा उनका मुख हथियार था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन