Madhubani News : पुलिस ने अपह्त लड़की को किया बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : पुलिस ने अपह्त लड़की को किया बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

थाना क्षेत्र से अपहृत 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया. साथ ही आरोपित युवक को भी गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

लखनौर. थाना क्षेत्र से अपहृत 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया. साथ ही आरोपित युवक को भी गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने कहा कि मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की गयी. पीड़िता के परिजनों ने बताया कि 8 जुलाई की सुबह वह कोचिंग के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी. परिजनों ने सभी संभावित स्थानों व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं मिला. लड़की के दादा ने मंगलवार को लखनौर थाने में मामला दर्ज कराया. थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने एसआइ डिंपल कुमारी को अनुसंधान का जिम्मा सौंपा. थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन