वर्षों से अधूरा पड़ा महथा पंचायत सरकार भवन, धीमी निर्माण गति पर उठ रहे सवाल

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय लदनियां स्थित निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लदनियां प्रखंड का महथा पंचायत सरकार भवन वर्षों से अधूरा पड़ा है. निर्माण की धीमी गति के कारण आम लोगों को प्रशासनिक सुविधाओं के लिए इंतजार करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग की है.

विज्ञापन

Ladania News: लदनियां प्रखंड मुख्यालय स्थित महथा पंचायत सरकार भवन वर्षों से निर्माणाधीन है. निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण अब तक भवन आम लोगों के उपयोग के लिए तैयार नहीं हो सका है. इसका खामियाजा पंचायतवासियों को उठाना पड़ रहा है.

विज्ञापन

जनता पुस्तकालय भवन से संचालित हो रहा पंचायत कार्यालय

स्थानीय लोगों के अनुसार पहले पंचायत कार्यालय महथा गांव में संचालित होता था, लेकिन कई वर्षों से इसका संचालन लदनियां स्थित जनता पुस्तकालय भवन से किया जा रहा है. पंचायत सरकार भवन का उद्देश्य सभी पंचायत स्तरीय सेवाओं को एक ही परिसर में उपलब्ध कराना था, लेकिन निर्माण कार्य में देरी के कारण यह उद्देश्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है.

अधूरा निर्माण और उगी झाड़ियां उठा रहीं सवाल

निर्माणाधीन भवन परिसर में उगी झाड़ियां और लंबे समय से अधूरा पड़ा निर्माण कार्य इसकी धीमी प्रगति की ओर इशारा करता है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड की कई अन्य पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनकर तैयार हो चुके हैं और वहां से नियमित रूप से पंचायत कार्यालय संचालित हो रहा है, जबकि महथा पंचायत सरकार भवन अब भी अधूरा पड़ा है.

निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित निर्माण एजेंसी से निर्माण कार्य में तेजी लाकर पंचायत सरकार भवन को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है. उनका कहना है कि भवन तैयार होने से पंचायत कार्यालय अपने स्थायी परिसर में संचालित होगा और लोगों को एक ही स्थान पर बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन