बेनीपट्टी की दो पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, मौके पर ही दर्जनों मामलों का निपटारा
सहयोग शिविर में भाग लेते एमएलसी, डीआरडीए के निदेशक व अन्य | Prabhat Khabar Network
बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र की परजुआर और अरेर दक्षिणी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविरों में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. दर्जनभर से अधिक मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे लोगों को राहत मिली है.
मधुबनी: बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र की परजुआर और अरेर दक्षिणी पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और कर्मियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. प्राप्त आवेदनों में से दर्जनों मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया.
पंचायत भवन में लगा शिविर, डीआरडीए निदेशक ने की अध्यक्षता
परजुआर पंचायत के पंचायत भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर की अध्यक्षता डीआरडीए के निदेशक राघवेंद्र कुमार ने की. इस दौरान एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने कहा कि सहयोग शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड और जिला मुख्यालय का चक्कर लगाने से राहत मिल रही है.
डीआरडीए निदेशक ने कहा कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर लगाये जा रहे हैं. शिविर में प्राप्त आवेदनों का यथासंभव त्वरित निष्पादन किया जा रहा है.
उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में आवेदन देने की अपील की. साथ ही लोगों को सहयोग शिविर के संबंध में जागरूक करने पर भी जोर दिया.
एडीएम बोले- ग्रामीणों की समस्याओं का तेजी से हो रहा समाधान
अरेर दक्षिणी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में एडीएम मुकेश रंजन झा मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किये जाने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं का तेजी से निष्पादन हो रहा है.
उन्होंने कहा कि सभी विभागों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई की जा रही है और प्राप्त आवेदनों का समाधान किया जा रहा है. ऐसे शिविर आम जनता के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं.
कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
शिविर में आरडीओ अकरम नफीस, पीओ संजीव रंजन झा, बीसीओ ललन कुमार, जीविका बीपीएम प्रणव कुमार, आरओ गणेश कुमार साहू, मुखिया पम्मी कुमारी, कचहरी सचिव पप्पू कुमार झा, कृषि समन्वयक नवीन नदाफ, आपूर्ति कार्यालय के नवल किशोर पासवान और सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत झा समेत अन्य लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें
20.4 लाख से बना नाला डेढ़ माह में टूटा, झंझारपुर के बाजार में फैला गंदा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए