Madhubani News : ऐतिहासिक होगा पीएम का कार्यक्रम: मंत्री

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रैल को होने वाले समारोह में भाग लेंगे.

विज्ञापन

मधुबनी.

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रैल को होने वाले समारोह में भाग लेंगे. इस दौरान समारोह में आए जिले के पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे. उक्त बातें बिहार सरकार के सहकरिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर दी. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां की जा रही है. इस कार्यक्रम में एनडीए के सभी प्रमुख नेता शामिल होगें. मंत्री ने कहा कि इस समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ साथ किसानों, मजदूरों और युवाओं की भागेदारी होगी. इस दौरान मिथिला कि विकास के लिए कई नयी योजना की घोषणा करने की संभावना है. जिससे पूरे मिथिला क्षेत्र में विकास की नई दिशा मिलेगी. मंत्री ने कहा कि समारोह को सफल बनाने के लिए एनडीए के नेता गांव गांव जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे ंहै. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पंचायत स्तर से जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया गया है.जिला में 201 पैक्स को गेहूं अधिप्राप्ति के लिए किया गया चयनसहकारिता मंत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान जिले में पैक्स के उपलब्धि के बारे में जानकारी दिया. उन्होंने कहा कि जिले में गेहूं अधिप्राप्ति के लिस 201 सक्षम व योग्य पैक्स , व्यापार मंडल को चयन किया गया है. 22 किसानों से 77.6 एमटी से अधिक गेंहू अधिप्राप्ति की गई है. वही जिले के तीन पैक्सों को राज्य स्तर पर सम्मानित करने का सरकार ने निर्णय लिया है. साथ ही 2024-2025 में घान की अभिप्राप्ति, मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना के तहत 122 चयनित पैक्सों 737 कृषि यंत्र उपलब्ध कराने, कृषि रोड मैप के तहत गोदाम निर्माण के लिए स्वीकृति देने, 18 प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहयोग समितियों का निबंघन किया गया है. साथ ही बिहार राज्य फसल सहायता योजना , पैक्स कम्प्यूटराईजेशन योजना, मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के तहत दो पैक्स को पुरस्कार दिया गया है. इस दौरान मौके पर सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन कुमार, जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा , मेयर अरुण कुमार राय, कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन रमण कुमार सिंह, दीना झा, रंधीर खन्ना, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत कामत, सुबोध चौधरी,दिप्ती राउत , आदित्य झा, श्रवण पूर्वे, सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन