ePaper

गोली मारकर पिकअप चालक की हत्या, एक हिरासत में

Updated at : 04 Jul 2024 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
गोली मारकर पिकअप चालक की हत्या, एक हिरासत में

साहरघाट थाना क्षेत्र के केरबा गांव में गुरुवार को सुबह चंदेश्वर साह के पुत्र मनोज साह (55) की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

विज्ञापन

मधवापुर (मधुबनी). साहरघाट थाना क्षेत्र के केरबा गांव में गुरुवार को सुबह चंदेश्वर साह के पुत्र मनोज साह (55) की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद अपराधी फरार हाे गये. साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मनोज साह को सीएचसी भेजा. वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के अनुसार सुबह छह बजे बाइक पर दो व्यक्ति मनोज साह के घर पहुंचे. एक बाइक से उतरकर मनोज के दरवाजे पर पहुंचा. उसे आवाज देकर बुलाया. आवाज सुनकर चाय पीते हुए वह घर से बाहर बरामदे पर पहुंचा. अपराधी मनोज से पिकअप के भाड़े के लिए बात करने लगा. इसी क्रम में उसने मनोज को दो गोलियां मारी. मनोज साह घटनास्थल पर ही लहूलुहान होकर गिर गया. पास ही मौजूद मनोज की पत्नी आशा देवी अपराधियों को पकड़ने के लिए आवाज लगायी. तब तत वह फरार हो चुके थे.

जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार वर्मा, साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पूरे गांव के लोग इस घटना से दहशत मे हैं. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फोरेंसिक टीम के सहयोग से घटना की जांच की जा रही है. इस मामले में केरबा गांव निवासी हरिओम कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन