अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण पंचायत समिति की बैठक रद्द
गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित होनी थी. बैठक में सदस्य उपस्थित हुए. पर अधिकांश विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहे.
मधुबनी. राजनगर प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक गुरुवार को रद्द कर दी गयी. जानकारी के अनुसार गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित होनी थी. बैठक में सदस्य उपस्थित हुए. पर अधिकांश विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहे. जिससे सदस्यों ने नाराजगी जतायी. कोईलख मुखिया शेखर झा सुमन ने बताया है कि बैठक में मात्र बीडीओ, पीएचईडी विभाग और कृषि विभाग के अधिकारी ही उपस्थित हुए. जिससे सदस्यों ने नाराजगी जतायी और बैठक को अंतत: रद्द करना पड़ा. बाद में बीडीओ ने इस मामले को लेकर अनुपस्थित अधिकारियों से निंदा प्रस्ताव पारित करने पर सहमति जतायी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए