Madhubani News : गीदरगंज गांव से युवक का शव बरामद

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गीदरगंज गांव के एक ईंट भट्टा के समीप बुधवार को एक युवक का शव मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया.

विज्ञापन

अंधराठाढ़ी. थाना क्षेत्र के गीदरगंज गांव के एक ईंट भट्टा के समीप बुधवार को एक युवक का शव मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया. मृतक की पहचान गीदरगंज के अबुल हसन (35) बताया गया है. मिली जानकारी के अनुसारॉ सुबह में लोगों ने एक शव को देखा. वतकी सूचना मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी. मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट थी. जिससे शव की पहचान नहीं हो रही थी. मृतक अबुल हसन के पिता मो. वली हसन ने कहा कि बेटा रात से गायब था. कुछ लोगों ने मेरे बेटे को मारकर फेंक दिया है. उन्होंने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. डीएसपी पवन कुमार ने कहा कि पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन