Madhubani News : नेपाल जेल से फरार कैदी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : नेपाल जेल से फरार कैदी गिरफ्तार

इंडो नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं बटालियन एसएसबी व पुलिस ने नेपाल के जलेश्वर जेल से फरार एक कैदी को रामपुर वृत गांव से पकड़ा है.

विज्ञापन

मधवापुर. इंडो नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं बटालियन एसएसबी व पुलिस ने नेपाल के जलेश्वर जेल से फरार एक कैदी को रामपुर वृत गांव से पकड़ा है. गिरफ्तार व्यक्ति स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर वृत निवासी गुलजार है. बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति लगभग डेढ़ वर्ष से जेल में था. इसके खिलाफ नशीली दवाओं के मामले में मुकदमा चल रहा है, जो विचाराधीन है. इस संबंध में 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में अपराध व अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए जवान सतर्कता के साथ कार्य कर रहे हैं. इस प्रकार की सफल कार्रवाई न केवल सीमावर्ती गांवों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमारे जवानों की तत्परता व समर्पण को भी दर्शाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन