मधुबनी में 171 लीटर नेपाली शराब जब्त, बाइक समेत तस्कर गिरफ्तार

जानकीनगर में पुलिस द्वारा जब्त शराब एवं पकड़ाए व्यक्ति
Nepal Liquor Smuggling: मधुबनी के बासोपट्टी थाना क्षेत्र में जानकीनगर मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 171 लीटर नेपाली शराब और एक बाइक जब्त की. एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजने की तैयारी की जा रही है.
मधुबनी जिले के बासोपट्टी से रौशन ठाकुर की रिपोर्ट
Nepal Liquor Smuggling: मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के पास पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 171 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की है. इस दौरान शराब की खेप ले जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त कर ली गई.
ये भी पढ़ें: बिहार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 15 जुलाई से आवेदन, जानें जरूरी दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया
पुलिस को देखकर भागने लगा तस्कर
जानकारी के अनुसार बासोपट्टी थाना पुलिस जानकीनगर मोड़ के पास नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति हीरो पैशन प्रो बाइक पर पीछे बोरे लादकर आता दिखाई दिया.
पुलिस वाहन को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन थानाध्यक्ष कार्तिक भगत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सशस्त्र बल की मदद से पीछा कर उसे पकड़ लिया.
बाइक की तलाशी में मिला शराब का जखीरा
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जानकीनगर गांव निवासी राजेश कुमार साह के रूप में हुई है.
तलाशी के दौरान बाइक की सीट पर बंधे पांच काले प्लास्टिक के बोरों से कुल 19 कार्टन नेपाली देशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने कुल 171 लीटर नेपाली शराब और बाइक को जब्त कर लिया.
ये भी पढ़ें: हज पर जाना है तो जल्द करें आवेदन, 20 जुलाई आखिरी तारीख, जानें जरूरी दस्तावेज और नियम
जब्त सामान
| बरामद सामग्री | विवरण |
|---|---|
| नेपाली देशी शराब | 171 लीटर |
| कार्टन | 19 |
| बाइक | हीरो पैशन प्रो |
| गिरफ्तार आरोपी | राजेश कुमार साह |
प्राथमिकी दर्ज, न्यायिक हिरासत की तैयारी
थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.
उन्होंने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है. शराब का सेवन, भंडारण, परिवहन और उत्पादन कानूनन अपराध है. पुलिस लगातार सीमा क्षेत्र में छापेमारी और वाहन जांच अभियान चला रही है. अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.
ये भी पढ़ें: मैरिज ऐप पर हुई दोस्ती ने बर्बाद कर दी जिंदगी, प्यार, गेमिंग और निवेश के जाल में युवक से 40 लाख की साइबर ठगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










