ePaper

Madhubani News : राष्ट्रीय लोक अदालत 10 को, तैयारी हुई पूरी

Updated at : 07 May 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : राष्ट्रीय लोक अदालत 10 को, तैयारी हुई पूरी

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में 10 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पूरी कर ली गयी है.

विज्ञापन

मधुबनी.

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में 10 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पूरी कर ली गयी है. राष्ट्रीय लोक अदालत में आने वाले पक्षकारों को परेशानी दूर करने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी के निर्देश पर प्राधिकार सचिव संदीप चैतन्य ने पांच बेंचों का गठन किया है. बेंच में न्यायिक पदाधिकारी को पीठासीन पदाधिकारी व अधिवक्ता को बेंच सदस्य बनाये गये हैं.

पांच बेंचों का हुआ गठन

राष्ट्रीय लोक अदालत में आने वाले पक्षकारों को परेशानी से बचाने के लिए विभिन्न मामलों से संबधित पांच बेंचों का गठन किया गया है. ताकि पक्षकार अपने मामलों को सुलहनामा के आधार पर अपने मामले का निस्तारण करा सकें. प्रथम बेंच के पीठासीन पदाधिकारी एडीजे छह सह विशेष न्यायालय पॉक्सो के न्यायाधीश निशांत कुमार प्रियदर्शी बनाये गये हैं. वहीं बेंच के सदस्य के रूप में मिथिलेश कुमार झा द्वितीय होंगे. इस बेंच में परिवार वाद एवं क्लेम वाद से संबधित सुलहनीय वाद का निस्तारण होगा. साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक से संबंधित मामले का निस्तारण होगा. वहीं, बेंच नंबर दो के पीठासीन पदाधिकारी सीजेएम प्रमोद कुमार महथा बनाये गए हैं. बेंच के सदस्य अधिवक्ता अजय आनंद होगें. इस बेंच में सीजेएम एवं सभी एसीजेएम कोर्ट में चल रहे सुलहनीय वाद के साथ ग्रामीण बैंक से संबधित सुलहनीय वादों का निस्तारण किया जायेगा. बेंच नंबर तीन का पीठासीन पदाधिकारी एसडीजेएम सचिन कुमार एवं बेंच सदस्य अधिवक्ता साकेत कुमार महतो को बनाया गया है. इसमें एसडीजेएम कोर्ट सहित रिक्त कोर्ट अनुष्का चतुर्वेदी कोर्ट से संबधित सुलहनीय वादों के साथ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एवं दूरसंचार विभाग से संबंधित मामले कि सुनवाई होगी. मुंसिफ प्रतीक रंजन चौरसिया को बेंच नंबर चार का पीठासीन पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं बेंच सदस्य के रूप में अधिवक्ता नरेश कुमार भारती होंगे. इसमें रिक्त हुए प्रतीक रंजन चौरसिया के कोर्ट से संबधित सुलहनिय वादों के साथ इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ोदा, बैंक ऑफ इंडिया एवं इंडियन ओवरसीज बैंक के मामले का निस्तारण होगा. बेंच पांच के लिए मजिस्ट्रेट दिवानंद झा पीठासीन पदाधिकारी होंगे. वहीं बेंच सदस्य प्रफुल्ल चंद्र झा होंगे. इसमें स्वयं के कोर्ट सहित मजिस्ट्रेट नरेश कुमार कोर्ट के अलावे रिक्त पड़े मजिस्ट्रेट अरविंद मिश्रा कोर्ट के सुलहनीय वाद सहित केनरा बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक सहित अन्य मामले से संबंधित सुलहनीय वादों का निपटारा समझौता के आधार पर किया जायेगा.

झंझारपुर में तीन बेनीपट्टी के लिए दो बेंचों का गठन

आगामी 10 मई को आयोजित लोक अदालत के लिए अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय झंझारपुर में तीन बेंचों का गठन किया गया है. प्रथम बेंच में एसीजेएम द्वितीय विजय कुमार मिश्रा, द्वितीय बेंच के मुंसिफ सुमित कुमार एवं बेंच नंबर तीन का मजिस्ट्रेट मो. शारीक रहमान पीठासीन पदाधिकारी होंगे. वहीं, बेनीपट्टी अनुमंडलीय कोर्ट के लिए दो बेंच का गठन किया गया है. प्रथम बेंच के पीठासीन पदाधिकारी मुंसिफ मो. शोएब होंगे. वहीं बेंच नंबर दो के पीठासीन पदाधिकारी मजिस्ट्रेट मनीष रंजन बनाये गए हैं.

पक्षकार भी जागरूक हों

प्राधिकार सचिव संदिप चैतन्य ने कहा कि वैसे पक्षकार जिनका सुलहनीय वाद न्यायालय में चल रहा है और किसी कारणवश नोटिस नहीं मिला है तो वे भी लोकअदालत में अपने मामले को मंगवा कर त्वरित व निःशुल्क निपटारा करा सकते हैं. इसके लिए पक्षकारों को जागरूक होना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन