गला रेत कर युवक की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र के ससरमा गांव निवासी मो.अख्तर के 25 वर्षीय पुत्र शमशेर की हत्या गला रेत कर दी गयी है.

विज्ञापन

बिस्फी. थाना क्षेत्र के ससरमा गांव निवासी मो.अख्तर के 25 वर्षीय पुत्र शमशेर की हत्या गला रेत कर दी गयी है. घटना को लेकर पिता के आवेदन पर स्थानीय निवासी मो.तौकीर एवं मो.सरवर के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. घटना शुक्रवार के शाम की बताई जा रही है. दिए गए आवेदन में कहा है कि उनका पुत्र स्थानीय मस्जिद में अजान देने का काम करता था. शाम साढ़े पांच बजे जब स्थानीय लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने को गए तो खून बहते हुए देखा. इसकी सूचना वहा रह रहे बच्चों के द्वारा परिजन को मिली. जब गया तो शमशेर का गर्दन कटा हुआ था और वह खून से लथपथ था. पुलिस को घटना की सूचना दी. उन्होंने बताया कि घटना से दो-तीन दिन पहले उक्त दोनों आरोपियों के द्वारा मेरे पुत्र को जान से मार देने की धमकी दी गई थी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अविनाश कुमार मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजन को सौंप दी गई है. मृतक के पिता के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन