Madhubani News : बदमाशों ने महिला को धारदार हथियार से किया जख्मी
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 24 Oct 2025 9:58 PM
अरेर थाना के नवटोली गांव में शुक्रवार की सुबह बदमाशों ने एक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया.
Madhubani News : बेनीपट्टी. अरेर थाना के नवटोली गांव में शुक्रवार की सुबह बदमाशों ने एक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया. घायल की पहचान अरेर थाना के नवटोली नकवासी स्व शोभा चौधरी की पत्नी फूलदाई देवी के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला सुबह पांच बजे के आसपास अपने दरवाजे से फूल तोड़कर घर में प्रवेश कर रही थीं. घर में जाने के क्रम में वह अपने दरवाजे के मेन गेट बंद करना भुल गईं. इसी दौरान बदमाशों ने पीछे से पकड़ कर धारदार हथियार से हमला किया. जिससे गला, गला के बगल के भाग में व ठुड्ढी पर जख्म हो गया. महिला के शोर मचाने पर बदमाश परजुआर गांव की ओर भाग गये. इसके बाद ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला के घर में उसके अलावे कोई नहीं है. उसके सभी पुत्र बाहर रहते हैं. घटना के बाद ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










