Madhubani News : निर्वाचन पदाधिकारी ने वाहन कोषांग के अधिकारी व कर्मी के साथ की बैठक

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : निर्वाचन पदाधिकारी ने वाहन कोषांग के अधिकारी व कर्मी के साथ की बैठक

झंझारपुर विधानसभा कोषांग कर्मी एवं पदाधिकारियों के साथ एसडीएम सह निर्वाचन पदाधिकारी कुमार गौरव ने शुक्रवार को बैठक की.

विज्ञापन

झंझारपुर. झंझारपुर विधानसभा कोषांग कर्मी एवं पदाधिकारियों के साथ एसडीएम सह निर्वाचन पदाधिकारी कुमार गौरव ने शुक्रवार को बैठक की. कहा कि विधान सभा चुनाव के लिए शत प्रतिशत वाहन अधिग्रहण कार्य पूर्ण कर लिया गया. बूथ वाइस वाहन को सजाने का निर्देश दिया. लॉग बुक खोलने का कार्य भी अंतिम चरण में है. उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र में 392 बूथ हैं. जिसमें 210 लोकेशन है. क��ा कि 392 बूथ में 210 परिसर में हैं. कहा कि विधान सभा चुनाव के लिए एक परिसर में पांच बूथ एक, चार बूथ का 7, तीन बूथ 25 एवं एक बूथ 70 जगह पर बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि कमीशनिंग एवं मॉकपोल का काम पूरा कर लिया गया है. 9 नवंबर को पाटी मिलन होगा. 10 नवंबर को ईवीएम व वीवीपैट का डिस्पैच सेंटर से किया जाएगा. निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ व निष्पक्ष मतदान के लिए सभी प्रकार की प्रशासनिक तैयारी कर ली गई है. हरेक बूथ पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन