Madhubani News : चौपाल कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : चौपाल कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

अंधराठाढ़ी के नवनगर प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को राजनगर के चौपाल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

विज्ञापन

रामपट्टी. अंधराठाढ़ी के नवनगर प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को राजनगर के चौपाल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इस दौरान सर्वसम्मति से राजनगर विधानसभा से चौपाल जाति के प्रतिनिधि के रूप में इंजीनियर विद्यानंद चौपाल के नाम पर सहमति बनी. इस अवसर पर बाइक पर सवार होकर चौपाल अधिकार यात्रा निकाली गयी. इंजीनियर विद्यानंद चौपाल ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में देश के पीएम लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर हर तबके का विकास कर रहे हैं. मौके पर विवेक चौपाल, सुमन चौपाल, गोपाल चौपाल, अजय चौपाल, गंगाई चौपाल, धनिक लाल चौपाल, विष्णु देव चौपाल, भाई लाल चौपाल, नथुनी चौपाल जीवछ चौपाल, रघुनंदन चौपाल, प्रदीप चौपाल, नारायण चौपाल समेत राज नगर विधानसभा के राजनगर प्रखंड एवं अंधराठाड़ी प्रखंड के सभी ग्रामों से सैंकड़ो की संख्या में चौपाल जाति कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन