Madhubani News : भगवान परशुराम जयंती समारोह की तैयारी के लिए की बैठक

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

परशुराम विचार मंच के तत्वावधान में 30 अप्रैल को शहर में आयोजित होने वाली परशुराम जयंती समारोह की तैयारी की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

मधुबनी. भगवान परशुराम विचार मंच के तत्वावधान में 30 अप्रैल को शहर में आयोजित होने वाली परशुराम जयंती समारोह की तैयारी की समीक्षा की गयी. मंच से जुड़े अधिकारियों एवं आम लोगों की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता भगवान परशुराम विचार मंच के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र झा ने किया. इस दौरान उन्होंने मंच से जुड़े कार्यकर्ताओं से तैयारी जानकारी ली. साथ ही कई सुझाव भी दिये. उन्होंने सदस्यों से कहा कि हर एक सदस्य अधिक से अधिक गांव में जा – जाकर लोगों से संपर्क करें. उन्हें भगवान परशुराम जयंती के बारे में अवगत कराए. सम्मेलन में आने के लिये आमंत्रित व प्रेरित करें. कहा कि भगवान परशुराम जयंती में जिला भर के विभिन्न भागों से लोगों की सहभागिता रहेगी. तैयारी पूरी तरह तय रणनीति के तरह ही चल रहा है. उन्होंने कहा कि सम्मेलन में भगवान परशुराम के आदर्श को अपनाते हुए समाज की एकजुटता का संकल्प लेते हुए मंच को और अधिक मजबूत करने की बातें तय की जायेगी. इसका दूरगामी परिणाम सामने आयेगा. इस मंच की जिम्मेदारी केवल समारोह मनाने तक ही नहीं रहना चाहिए. बल्कि इस मंच के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सहयोग पहुंचाना भी हेाना चाहिये. इसके लिये जरुरी है कि हमारा मंच हमारा समाज एक जुट हो, संगठित हो. जब हम संगठित होंगे तभी हम अपने अधिकार के लिये लड़ सकेंगे. प्रकाश चंद्र झा ने कहा कि भगवान परशुराम सदैव सत्य-धर्म को आगे बढ़ाते रहे हैं. सामाजिक बनावट में उनके विचारों को अपनाया जाना चाहिए. जयंती पर भगवान परशुराम के प्रति समर्पित कई प्रस्ताव पारित किए जाएंगे. पारित प्रस्ताव में भगवान परशुराम के नाम पर समाज सेवा से जुड़ी योजनाओं को शामिल किया जाएगा. भगवान परशुराम के आदर्श को समाज के लोगों को अपनाने की जरुरत है. मौके पर हीरालाल झा, नीतीश झा, निर्भयकांत झा, आचार्य राघवेंद्र राघव, अजय कुमार, संजीव कुमार झा, गौरव कुमार, प्रकाश कुमार मिश्र उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन