Madhubani News. वॉलीबॉल में मधुबनी की टीम ने किशनगंज को किया पराजित
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
बिहार राज्य अंतरजिला विद्यालय वॉलीबॉल अंडर 19 प्रतियोगिता में बीते शनिवार को मधुबनी की टीम ने किशनगंज को पराजित कर दिया.
विज्ञापन
Madhubani News. मधुबनी. बिहार राज्य अंतरजिला विद्यालय वॉलीबॉल अंडर 19 प्रतियोगिता में बीते शनिवार को मधुबनी की टीम ने किशनगंज को पराजित कर दिया. यह जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि शनिवार को नॉक आउट राउंड मैचों में मधुबनी की टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए किशनगंज को हराया. वहीं समस्तीपुर ने दरभंगा को, सिवान ने पश्चिमी चंपारण को, गोपालगंज ने सीतामढ़ी को, जहानाबाद ने कटिहार को बांका ने रोहतास को हराया. इस आयोजन के प्री क्वार्टर फाइनल मैचों में बेगूसराय ने नालंदा को, सारण ने औरंगाबाद को, मुंगेर ने कैमूर को और जमुई ने नवादा की टीम को पराजित कर दिया. खबर लिखे जाने तक मैचों के राउंड जारी थे. विदित हो कि इस राज्य स्तरीय वॉलीबॉल अंडर 19 प्रतियोगिता का फाइनल मैच 30 सितंबर को वाटसन स्कूल के क्रीड़ा भवन में खेला जाएगा. इस अवसर राज्य वॉलीबॉल संयोजक संजीव कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, कौशल किशोर, मीनाक्षी कुमारी, खेल शिक्षक सुनील कुमार ठाकुर, अभिषेक कुमार, नवनीत कुमार, वशी अख्तर, राकेश कुमार गुड्डू, रवींद्र कुमार आजाद भी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










