मधुबनी: राजकीय सम्मान से होगी EO कृष्णभूषण कुमार की अंतिम विदाई, गांव पहुंचा शव

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News executive officer krishnabhushan kumar state honours funeral

कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णभूषण कुमार का शव पहुंचने के बाद जुटे ग्रामीण

Madhubani News: सुल्तानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णभूषण कुमार की हत्या के बाद उनका शव आज मधुबनी पहुंचा, जहां शोक की लहर छा गई है. अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी. वहीं परिजनों ने सीबीआई से जांच की मांग की. सरकार ने राजकीय सम्मान और मुआवजे की घोषणा की है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Madhubani News: सुल्तानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णभूषण कुमार की हत्या के बाद बुधवार को उनका पार्थिव शरीर मधुबनी स्थित पैतृक आवास गदियानी के लोहरसारी मोहल्ला पहुंचा. शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि देने डीएम आनंद शर्मा, एसपी योगेंद्र कुमार, मेयर अरुण राय, नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती, एसडीओ सदर चंदन कुमार झा, डीएसपी सदर अमित कुमार सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि पहुंचे. बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर जुटे.

परिजनों ने उठाई बड़ी मांग

मृतक के छोटे भाई प्रो. सूर्य भूषण कुमार ने हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. उन्होंने सुल्तानगंज नगर परिषद और मधुबनी के गदियानी मोहल्ला में कृष्णभूषण कुमार की प्रतिमा लगाने तथा उन्हें शहीद का दर्जा देने की भी मांग सरकार से की.

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

नगर आयुक्त ने बताया कि सरकार ने दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराने का निर्णय लिया है. परिवार को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की गई है. आवास एवं नगर विकास विभाग के विशेष सचिव मनन कुमार भी अंतिम संस्कार में शामिल होने पटना से रवाना हो चुके हैं.

यह भी पढे़ं: Madhubani: अलाव की चिंगारी से मची तबाही, तीन परिवारों के मवेशी घर जलकर राख

मधुबनी से कार्तिक कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन