मधुबनी में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, सीट के नीचे दबकर चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Madhubani News: मधुबनी के बासोपट्टी थाना क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से चालक की सीट के नीचे दबकर मौत हो गई. पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

विज्ञापन

बासोपट्टी से रौशन ठाकुर की रिपोर्ट

विज्ञापन

Madhubani News: मधुबनी के बासोपट्टी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई. मानसिंहपट्टी-ईजोत मुख्य सड़क पर पुल के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया, जिससे चालक सीट के नीचे दब गया. सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव बाहर निकाला.

ये भी पढ़ें: मधुबनी में सरफुद्दीन हत्याकांड: 12 दिन बाद मिला सड़ा-गला शव, शत्रुपट्टी में मातम; नानी बोलीं- “मेरा बाबू वापस ला दो”

पुल के पास बिगड़ा संतुलन, पलट गया ट्रैक्टर

यह हादसा मानसिंहपट्टी-ईजोत मुख्य सड़क पर स्थित पुल के पास हुआ. प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक परसा नहर पुल के पास लकड़ी उतारने के बाद मानसिंहपट्टी होते हुए इजोत के रास्ते अपने घर लौट रहा था.

बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे वाहन को रास्ता देने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बिजली के पोल के पास पलट गया.

सीट के नीचे दबा चालक, मौके पर ही तोड़ दिया दम

ट्रैक्टर पलटते ही चालक सीट के नीचे दब गया. आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को बुलाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

सूचना मिलने पर बासोपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जेसीबी की मदद से पलटे ट्रैक्टर को हटाया गया, जिसके बाद चालक का शव बाहर निकाला गया.

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा: बेतिया में डिजिटल डिवाइस से नकल करते अभ्यर्थी गिरफ्तार

मृतक की पहचान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक की पहचान अरेर थाना क्षेत्र के नगवास गांव निवासी स्वर्गीय शिवनाथ ठाकुर के 45 वर्षीय पुत्र सत्यनारायण ठाकुर के रूप में हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ट्रैक्टर चलाकर ही चलता था परिवार

परिजनों ने बताया कि सत्यनारायण ठाकुर स्वयं ट्रैक्टर के मालिक भी थे और उसी से परिवार का भरण-पोषण करते थे.

उनके परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा है. हादसे के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है.

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

घटनास्थल पर थानाध्यक्ष कार्तिक भगत के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची. एसआई राजेश कुमार, विजय कुमार सिंह, विद्या भूषण चौबे समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने राहत कार्य कराया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है.

थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है. दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

ये भी पढ़ें: क्या आपने देखा है पटना का 2500 साल पुराना इतिहास? इन ऐतिहासिक धरोहरों को देखकर रह जाएंगे हैरान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन