मधुबनी में जल जीवन हरियाली की 2,976 योजनाओं की होगी जांच, हर दिन पोर्टल पर अपलोड होगी प्रगति रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

स्थल पर निरीक्षण करते सहायक अभियंता बदीउज्जमा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी में जल जीवन हरियाली योजना के तहत 2,976 योजनाओं का निरीक्षण किया जा रहा है. इसमें टैंक की सफाई, जल जांच और भौतिक सत्यापन शामिल है. प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन पोर्टल पर अपलोड की जा रही है.

विज्ञापन

मधुबनी: जल जीवन हरियाली योजना के तहत मधुबनी डिविजन में संचालित 2,976 योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया जा रहा है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता बदीउज्जमा ने बताया कि योजनाओं की जांच के साथ टैंक की सफाई, जल जांच, पानी के नमूने की जांच, नवनिर्मित योजनाओं का भौतिक सत्यापन और जलापूर्ति की स्थिति की जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जा रही है.

विज्ञापन

सभी प्रखंडों में जल जांच के लिए उपलब्ध करायी गयी किट

सहायक अभियंता बदीउज्जमा ने बताया कि पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए एफटीके के तहत डिविजन के सभी प्रखंडों में किट उपलब्ध करायी गयी है. इसके माध्यम से जल की गुणवत्ता की जांच की जा रही है.

विभाग द्वारा संचालित 2,976 योजनाओं की फिजिकल जांच कर प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन शाम को एमआई पोर्टल पर अपलोड की जा रही है.

हर प्रखंड के अभियंता को 10 योजनाओं की जांच जरूरी

सहायक अभियंता ने बताया कि सभी प्रखंडों के सहायक अभियंताओं के लिए कम से कम 10 योजनाओं की जांच कर उसकी रिपोर्ट पोर्टल पर देना अनिवार्य किया गया है. विभाग की ओर से सहायक अभियंताओं और कनीय अभियंताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली जा रही है.

उन्होंने कहा कि प्रखंड में काम कर रहे अभियंता यदि 10 योजनाओं की जांच कर उसकी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है.

यह भी पढ़ें

एमएलएस कॉलेज के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ सदन मिश्र का निधन, 1971 के युद्ध में NCC के साथ निभायी थी भूमिका

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन