भारी मात्रा में प्याज, कपड़ा एवं स्पेयर पार्ट्स जब्त

Updated:
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है.

विज्ञापन

बासोपट्टी . भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है. सीमा शुल्क जयनगर के साथ संयुक्त छापेमारी के दौरान उप निरीक्षक लछी राम की अगुवाई में सीमा चौकी जानकीनगर एवं सीमा चौकी कमला के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा से लगभग 500 मी भारतीय क्षेत्र की तरफ ब्रह्मस्थान के नजदीक 4 मोटरसाइकिलों पर भारत से नेपाल ले जाया जा रहा भारी मात्रा में प्याज, कपड़े का सामान एवं स्पेयर पार्ट्स के साथ खौना निवासी एक तस्कर श्रवण महतो को गिरफ्तार किया. कुछ तस्कर मौके से फरार हो गये. जब्त किये गए सामान बाइक एवं गिरफ्तार तस्कर को अग्रिम कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय जयनगर को सुपुर्द कर दिया गया है. भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन