Madhubani News : रोड ओवर ब्रिज नहीं रहने से 13 नंबर गुमटी पर हर दिन लगता है जाम

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 27 Jul 2025 10:36 PM

विज्ञापन

रेलवे फाटक संख्या 13 नंबर पर रोड ओवर ब्रिज नहीं रहने के कारण हर दिन जाम लगने से राहगीर परेशान हो रहे हैं.

विज्ञापन

मधुबनी.

रेलवे फाटक संख्या 13 नंबर पर रोड ओवर ब्रिज नहीं रहने के कारण हर दिन जाम लगने से राहगीर परेशान हो रहे हैं. वर्षों से जारी इस समस्या का निदान कब होगा, यह एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है. जाड़ा, गर्मी हो या बरसात हर मौसम में 13 नंबर गुमटी से गुजरने वाले लोगों को जाम से जुझना नियति बन गयी है. इसके बाद भी जिला प्रशासन, रेल प्रशासन स्थानीय सांसद एवं विधायक आमलोगों की इस मूलभूत समस्या से निजात दिलाने की कोई ठोस पहल नहीं की है. विदित हो कि जयनगर दरभंगा रेल खंड पर प्रतिदिन 20 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन होता है. आलम यह है कि हर दिन 13 नंबर गुमटी से आने जाने वाले लोगों को हर 1-2 घंटे पर जाम की समस्या से रु-ब-रू होना पड़ रहा है. जिसके कारण वाहन चालक सहित आमलोगों को भी परेशानी होती है. इस संबंध में डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने कहा कि 13 नंबर गुमटी पर रोड ओवर ब्रिज का डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा (राइट्स) द्वारा किया जा रहा है. मामला चाहे जो भी हो लेकिन तेरह नंबर गुमटी इन दोनों ट्रैफिक जाम से घंटे बाधित रहता है. जिसके कारण ट्रैफिक पुलिस को भी जाम से निजात के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है. विदित हो कि इस सड़क मार्ग से जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 100 से अधिक लोगों का आना-जाना होता है.

प्रतिदिन 20 जोड़ी ट्रेनों का होता है परिचालन

जयनगर दरभंगा रेल खंड पर प्रतिदिन 20 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन होता है. जयनगर दरभंगा रेल खंड पर अहले सुबह 3:40 बजे से परिचालन शुरू होकर रात 8;57 बजे तक जारी रहता है. वहीं इस रेल खंड पर जयनगर की ओर जाने वाली ट्रेनों का परिचालन सुवह 7:25 बजे से शुरू होकर रात 2 : 40 बजे तक होता है. ऐसे में 24 घंटे में लगभग 10- 12 घंटा गुमटी बंद रहता है. रेलवे सूत्रों स मिली जानकारी के अनुसार जयनगर से आने वाली ट्रेन के समय 10-15 मिनट तथा जयनगर जाने बाली ट्रेन के लिए 5-7 मिनट गुमटी बंद रहता है. ऐसे में 13 नंबर गुमटी पर सुबह से लेकर देर शाम तक जाम से लोगों को रुबरू होना पड़ता है. वहीं आम लोगों के लिए 13 नंबर गुमटी पर रोड ओवर ब्रिज का इंतजार कब खत्म होगा यह वर्तमान में किसी यक्ष प्रश्न से कम नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन