विष्णुपुर चौक से नाबालिग अपहृता बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अरेर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर अरेर विष्णुपुर चौक के निकट से अपहृता को बरामद किया है.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. अरेर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर अरेर विष्णुपुर चौक के निकट से अपहृता को बरामद किया है. लड़की के पिता ने थाना में नामजद व्यक्ति पर नहीं बल्कि एक मोबाइल नंबर पर बीते दिनों प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी में उल्लेख किया था कि उस मोबाइल नंबर से अक्सर उनकी नाबालिग लड़की को कॉल आता था. गुप्त सूचना मिलते ही इस कांड के अनुसंधानकर्ता अरेर थाना के एसआइ बेमिशाल कुमार ने अपहृता को बरामद कर लिया. अरेर थानाध्यक्ष नेहा निधि ने कहा कि बरामद अपहृता को मेडिकल जांच के लिये सदर अस्पताल मधुबनी भेजा गया है. मेडिकल जांच के बाद उसे 164 का बयान दर्ज कराने के लिये न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन