घोघरडीहा स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की मांग, 27 सितंबर को धरना

Updated:
विज्ञापन

बैठक के बाद एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए संघर्ष समिति के सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

घोघरडीहा स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर बैठक हुई. 27 सितंबर को प्रस्तावित धरने की रणनीति बनी, जिसमें सांसद पर निष्क्रियता का आरोप लगा.

विज्ञापन

मधुबनी: घोघरडीहा रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर आगामी 27 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय नौआबाखर में बैठक हुई. अध्यक्षता पूर्व सरपंच धर्मेंद्र कुमार मंडल ने की. बैठक में नौआबाखर, देवनाथपट्टी और सरौती सहित आसपास के क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन

लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की मांग

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि घोघरडीहा रेलवे स्टेशन क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण केंद्र है. इसके बावजूद लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. लोगों ने स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने की बात कही.

बैठक के बाद एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए संघर्ष समिति के सदस्य  बैठक को संबोधित करते हुए ई गौरी शंकर यादव | Prabhat Khabar Network
बैठक को संबोधित करते हुए गौरी शंकर यादव | Prabhat Khabar Network

स्थानीय सांसद पर लगाया पहल नहीं करने का आरोप

वक्ताओं ने इस मुद्दे को लेकर स्थानीय सांसद को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जनहित से जुड़े इस विषय पर पहल की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव से आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी.

27 सितंबर को प्रस्तावित है धरना

बैठक में आगामी 27 सितंबर को घोघरडीहा रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित एक दिवसीय धरना कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. आसपास के क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई.

बैठक को पूर्व जिला पार्षद बलराम साह, मुखिया बुद्धप्रकाश, पूर्व मुखिया संजय निराला, राजेंद्र कामत, मिथलांचल संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौरी शंकर यादव, धर्मेंद्र कुमार मंडल, नपं पूर्व अध्यक्ष शंकर झा, रघुनाथ झा राजा, पैक्स अध्यक्ष गोपाल सिंह, महादेव यादव, मो. हैदर अली एवं खेलानंद झा ने संबोधित किया.

यह भी पढ़ें

मधुबनी की रुचि कुमारी ने वुशू में जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन