दो अक्टूबर को होगा जन सुराज का गठन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jun 2024 9:35 PM
जिले के कलुआही प्रखंड के हरिपुर उत्तर पंचायत में हुई बैठक में जन सुराज की कमिटी का गठन किया गया. जिसकी अध्यक्षता महेश कुमार ठाकुर ने की.
मधुबनी. जिले के कलुआही प्रखंड के हरिपुर उत्तर पंचायत में हुई बैठक में जन सुराज की कमिटी का गठन किया गया. जिसकी अध्यक्षता महेश कुमार ठाकुर ने की. बैठक को संबोधित करते हुए जिला अभियान समिति के मनीष झा ने कहा कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के विचारों को घर-घर तक पहुंचाना है. पदयात्रा के बाद जिला और प्रखंड समिति का गठन करने के बाद अब एक करोड़ सदस्य बनने का लक्ष्य पूरा होने वाला है. जिसके कारण पंचायत स्तर पर जन सुराज पंचायत समिति बन रही है. अधिक लोगों को जन सुराज से जोड़ा जा रहा है. अब लोग जात, धर्म, ऊंच-नीच के नाम पर नहीं विकास व नये विचारधारा के नाम पर जुड़ना चाहते हैं. अब लोगों को खैरात नहीं नये आविष्कार चाहिए. जो प्रशांत किशोर की विचारधारा से होगा. आगामी विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर द्वारा सभी 243 विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा पर लोग जन सुराज को सत्ता में लाने का मन बना लिया है. बिहार को दस वर्षों के अंदर दस अग्रणी राज्य में शामिल कराने की घोषणा से आशान्वित लोग जन सुराज को सत्ता में देखना चाहते हैं. आगामी 2 अक्टूबर को जन सुराज पार्टी का गठन होगा. पार्टी के उम्मीदवार का निर्णय संस्थापक सदस्य के द्वारा तय किए जाएंगे. बैठक में नरेश झा, अजित कुमार यादव, छोटू पासवान, मो. गुड्डू, अमर कुमार झा, नारायण मिश्र भी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










