Madhubani News : चाकूबाजी में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : चाकूबाजी में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

थाना क्षेत्र के सिमरी पश्चिम टोल में मंगलवार को हुई हिंसक वारदात में घायल 20 वर्षीय मो.तुफैल की मौत इलाज के दौरान गुरुवार को हो गयी.

विज्ञापन

बिस्फी. थाना क्षेत्र के सिमरी पश्चिम टोल में मंगलवार को हुई हिंसक वारदात में घायल 20 वर्षीय मो.तुफैल की मौत इलाज के दौरान गुरुवार को हो गयी. इस घटना से पूरे गांव में आक्रोश है. मंगलवार की देर शाम मो.तुफैल एवं मो.आफताब उर्फ अलताब के बीच गाली गलौज हुई. इसी दौरान तुफैल के पेट में चाकू मार दिया. जिससे मो.तुफैल घायल हो गया. परिजन उसे क्रिब्स हॉस्पिटल मधुबनी ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत गुरुवार को सुबह हो गयी. घटना के बाबत चाचा मो.लाल बाबू के आवेदन पर बिस्फी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन