Madhubani News : सहकारिता चौपाल में योजनाओं की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : सहकारिता चौपाल में योजनाओं की दी जानकारी

सहकारिता विभाग के सौजन्य से प्रखंड के नूरचक चौक पर नूरचक पैक्स के तत्वावधान में सहकारिता चौपाल सह नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बिस्फी. सहकारिता विभाग के सौजन्य से प्रखंड के नूरचक चौक पर नूरचक पैक्स के तत्वावधान में सहकारिता चौपाल सह नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. अध्यक्षता नूरचक पैक्स अध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव ने की. कहा कि सहकारिता विभाग से किसानों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न विकासात्मक योजनाओं को उपस्थित किसानों को विस्तार से बताया. नुक्कड़ नाटक के टीम लीडर रौशन कुमार दास, रंजना मिश्र, प्रीति झा, रमेश कुमार, अनिल कुमार, पिंकी कुमारी, अग्नु कुमार एवं अर्जुन सहनी ने सहकारिता विभाग की ओर से किसानों को दी जाने वाली हरित क्रांति योजना से होने वाले लाभ, फसल सहायता योजना, ट्रैक्टर एवं खाद बीज के बारे में बताया. चौपाल कार्यक्रम में उप प्रमुख मो. इसराइल, उमर फारूक, विनेश यादव, राधे श्याम गिरी, मो. महताब आलम, धनिक लाल मंडल, सज्जन यादव एवं संजय यादव समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन