Madhubani News : शिविर लगाकर दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बीडीओ कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रखड स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ रवि शंकर पटेल ने की.

विज्ञापन

हरलाखी. बीडीओ कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रखड स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ रवि शंकर पटेल ने की. इस दौरान बीडीओ ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार सभी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति टोलों में विकास योजनाओं के आच्छादन विशेष शिविर लगाया जाएगा. कहा कि भीम समग्र सेवा अभियान की शुरुआत 14 अप्रैल से मुख्यमंत्री करेंगे. इसके तहत संबंधित अनुसूचित जाति,जनजाति टोला में विशेष शिविर लगाया जाएगा. जहां 22 तरह की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा. इसके लिए प्रखंड स्तर के पदाधिकारी के साथ बैठक की गई है. मौके पर सीओ रीना कुमारी, बीईओ सुनील कुमार तिवारी, बीसीओ सतीश चंद्र वर्मा, पीओ कृपा शंकर झा, सीडीपीओ पल्लवी कुमारी, जीविका बीपीएम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन